अजहर अली ने धोनी,विराट और युवराज को कहा धन्यवाद, आखिर क्यों?

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2017 - 04:55 PM (IST)

नई दिल्ली: चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को बुरी तरह पराजित किया। जिसके बाद दोनों देशों के खिलाड़ियों और समर्थकों में टकराव जैसा माहौल बन गया, लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और युवराज का एक फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिला, जो दोनों देशों में प्यार का प्रतीक लगता है।

हाल ही में पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली ने एक बेहद खूबसूरत क्षणों से उत्साहित हो कर भारतीय खिलाड़ियों युवराज, विराट और धोनी का धन्यवाद किया और इसके साथ उनकी फोटो भी शेयर की है। 
 

इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि खेल के मैदान में बेशक खिलाड़ी एक-दूसरे के विरोध में खेलते हो लेकिन खिलाड़ी हमेशा खेल भावना को याद रखते है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News