इंडियन गर्ल पर फिदा हुआ था यह स्टार क्रिकेटर

punjabkesari.in Friday, Sep 02, 2016 - 12:02 PM (IST)

नई दिल्ली:  अॉस्ट्रेलिया क्रिकेटर एरॉन फिंच श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड हाफ सेन्चुरी लगाने के बाद सुर्खियों में आ गए है। ऐसा कारनामा कर वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज हाफ सेन्चुरी बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले अपनी गर्लफ्रेंड से इंगेजमेंट करने को लेकर सुर्खियों में थे।
 
दरअसल, एरॉन फिंच को इंडिया ही नहीं इंडियान गर्ल्स भी काफी पंसद है।  2011 में हुई एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनकी पहली गर्लफ्रैंड इंडियन थी लेकिन वह रिलेशनशिप ज्यादा नहीं चला और 1 साल में ही खत्म हो गया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मुझे हिंदी बोलनी आती है। क्योंकि मेरी लास्ट गर्लफ्रेंड इंडियन थी। उसकी फैमिली मेलबर्न में सेटेल है, लेकिन हमारी मुलाकात पिछले साल मुंबई में हुई थी। वो यहां एक एंटरटेनमेंट चैनल में काम करती है। 
 
उन्होंने कहा कि हम IPL-3 के दौरान मुंबई में ही मिले थे। हम एक-दूसरे को डेट करने लगे, लेकिन ये रिश्ता कम समय चला और हमारा ब्रेकअप हो गया। लेकिन मैं अपनी हिंदी का क्रेडिट उसे ही दूंगा। उसने ही मुझे हिंदी बोलना सिखाया। उन्होंने कहा कि मैं कैसे हैं आप, शुक्रिया, चिकना, छोटू, बढ़िया, ठीक हैं... जैसे शब्द बोल लेता हूं।
 
बता दें कि फिंच ने एमी ग्रिफिथ्स के साथ सगाई कर ली है। इसका खुलासा भी उन्होंने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एमी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘उसने हां कह दिया। हमने सगाई कर ली।’

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News