रांची ने मुंबई को 7-3 से पीटा

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2017 - 08:28 AM (IST)

रांची: कप्तान जैक्सन एश्ले के दो दमदार गोलों की बदौलत रांची को अंक तालिका में चोटी पर चल रही दबंग मुंबई को 7-3 से पीटकर हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में दूसरी जीत दर्ज की। 

अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही रांची ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन का नमूना पेश किया। रांची के अब 6 मैचों में यह दूसरी जीत है और उसके अब 15 अंक हो गए हैं तथा वह तीसरे स्थान पर है। वहीं मुंबई की 6 मैचों में यह तीसरी हार है और वह 18 अंकों के साथ चोटी पर है। रांची ने अपना पिछला मैच जेपी पंजाब वारियर्स से 0-7 के बड़े अंतर से गंवाया था लेकिन मुंबई के खिलाफ टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए शानदार जीत हासिल की।   

रांची की तरफ से कप्तान जैकसन एश्ले ने 5वें और 49वें, खान मोहम्मद अमीर ने 16वें और इमरान खान ने 57वें मिनट में गोल दागे। मुंबई की तरफ से कप्तान फुश फ्लोरियन ने दूसरे और यूसुफ अफान ने 51 वें मिनट में गोल किये।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News