श्रीलंका की विराट जीत के बाद भी सुर्खियों में रहे ''धोनी''

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2015 - 12:11 PM (IST)

नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सहित कई पूर्व स्टार खिलाडिय़ों ने श्रीलंका में 22 साल बाद तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला 2-1 से जीतने पर विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है। महेंद्र सिंह धोनी से टीम की बागडोर संभालने के बाद कोहली ने कप्तान के रूप में पहली श्रृंखला जीती है। 
 
इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर विराट के साथ धोनी भी छाए रहे। दोनों की कप्तानी को लेकर सभी फैंस का बहुत ही अलग सा रिएक्शन थे। किसी को विराट की कप्तानी धोनी से ज्यादा अच्छी लगी और कई फैंस ने कहा कि धोनी की कप्तानी विराट से ज्यादा अच्छी है और विराट अभी सीख रहे है। वहीं कई फैंस का कहना है कि  पहला टेस्ट हारने के बाद जो धोनी के फैन्स विराट को कोस रहे थे अब उन्हें करारा जवाब मिल गया है।
 
आपको बता दें कि श्रीलंका पर जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने तो सबसे पहले स्टंप्स उखाड़ लिए और हवा में उछालते हुए जश्न मनाया और टीम के सभी खिलाड़ी काफी खुश नजर आ रहे थे। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News