सानिया बनीं ‘खेल रत्न’, फेसबुक पर पोस्ट की Selfie

Sunday, Aug 30, 2015 - 03:02 PM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भारत की टेनिस स्टार और विश्व की नंबर एक महिला युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा को शनिवार को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके के बाद सानिया ने अपनी सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट की है और अपनी खुशी जाहिर की है। 

 
आपको बता दें कि इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है।  सोनिया  गांधी ने टेनिस के प्रति सानिया के ढृंढ़ निश्चय की प्रशंसा करते हुए कहा कि सानिया ने हमेशा से विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। आज इस उपलब्धि से उन्होंने पूरे देश का सिर गौरव से ऊंचा कर दिया है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में सानिया को खेल रत्न से सम्मानित किया।
 
Advertising