बेकहम का बेटा ब्रुकलिन हॉलीवुड में बनाना चाहता है कॅरियर

Tuesday, Aug 04, 2015 - 03:38 PM (IST)

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व स्टार फुटबॉलर डेविड बेकहम और और विक्टोरिया का बड़ा बेटा ब्रुकलिन बेकहम हॉलीवुड में अपना कॅरियर बनाना चाहता है और इसके लिये उसने एक मॉडलिंग एजेंसी के साथ करार भी किया है।  
 
16 वर्षीय ब्रुकलिन अपने पिता के नक्शेकदम से पूरी तरह अलग हॉलीवुड में हाथ आजमाना चाहता है। डेविड और विक्टोरिया का बड़ा बेटा ब्रुकलिन अपने कॅरियर को लेकर काफी उत्साहित है और वह अपने लुक्स के कारण चर्चा में भी बना हुआ है। हालांकि अपने फिल्मों में काम करने को लेकर उसने काफी सुधार भी किया है। वह फिल्म बनाने में भी हाथ आजमाना चाहता है। 
 
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, वह अपने फिल्मी करियर को लेकर काफी उत्साहित है और पिछले महीने वह पारिवारिक मित्र गाइ रिची के साथ उनकी फिल्म ‘किंग आर्थुर’ के सेट पर वक्त बिताते भी नकार आया था। 40 वर्षीय डेविड ने विक्टोरिया के साथ वर्ष 1999 में शादी की थी। 
Advertising