Pics:सानिया ने साड़ी पहनकर रैप पर बिखेरे जलवे

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2015 - 01:49 PM (IST)

मुंबई: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भले ही अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं और एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान कायम कर चुकी हैं लेकिन उनके मन में भी एक आम लड़की की तरह इच्छाएं हैं और वह भी सजने संवरने का शौक रखती हैं।  
 
इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी वीक (आईआईजेडब्ल्यू) के रैंप पर सोमवार को अपना जलवा बिखेरने वाली सानिया इस शो में मोनी अग्रवाल के लिए शो स्टॉपर बनी थीं और उन्होंने नीले रंग की पारंपरिक डिजाइन की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। एक आम लड़की की तरह सजने संवरने का शौक रखने वाली सानिया ने कहा कि वह लड़की पहले हैं और एक खिलाड़ी बाद में। इसी वजह से अन्य लड़कियों की तरह आभूषणों को लेकर उनकी भी अपनी पसंद हैं। 
 
उन्होंने कहा कि मैं एक खिलाड़ी से पहले एक लड़की हूं और इसलिए मैं भी दूसरी लड़कियों की तरह आभूषण पहनने का शौक रखती हूं। एक खिलाड़ी होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरी लड़कियों की तरह मेरे मन में इच्छाएं और चाहत नहीं है। सानिया के लिए रैंप पर वॉक करना नई बात नहीं हैं, वह इससे पहले ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर, इंडियन ब्राइडल फैशन वीक और ग्लोबल फैशन शो जैसे कई मौकों पर रैंप पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकी हैं। 
 
सानिया ने कहा कि उन्हें स्विटजरलैंड की टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर विंबलडन महिला युगल खिताब जीतने पर गर्व है। वह इससे पहले तीन बार मिश्रित युगल ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News