ISL नीलामीः 1.20 करोड़ में मुंबई के हुए स्टार खिलाड़ी छेत्री

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2015 - 02:51 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री 1.20 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि के साथ 2015 इंंडियन सुपर लीग (अईाएसएल) के लिए मुम्बई सिटी एफसी के साथ जुड़ गए हैं। यहां शुक्रवार को जारी नीलामी में चार बार के एआईएफएफ प्लेअर आफ द इअर छेत्री की आधार कीमत 80 लाख रुपये थी। इस खिलाड़ी ने भारत के लिए 87 मैच खेले हैं और 50 गोल किए हैं। आईएसएल के दूसरे संस्करण का आगाज 3 अक्टूबर से होगा। 
 
छेत्री के अलावा मिडफील्डर इग्युनसन लिंगदोह की आधार कीमत 27.5 लाख रुपये थी और उनको एफसी पुणे सिटी ने 1.05 करोड़ रुपए में हासिल किया। इसी तरह डिफेंडर एनास एदाथोदिका को दिल्ली डायनामोज ने 41 लाख रुपये में हासिल किया। उनकी आधारत कीमत 40 लाख रुपए थी।
 
बेंगलुरू एफस के मिडफील्डर थोई सिंह की आधार कीमत 39 लाख थी और उनहें चेन्नयिन एफसी ने 86 ला्र में अपने साथ जोड़ा। आईलीग क्लब रॉयल वाहिंगदोह के ममिडफील्डर जैकीचंद सिंह को पुणे सिटी एफसी ने 45 लाख में अपने साथ किया। उनकी आधार कीमत 20 लाख रुपए थी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News