Pics: जब पहली नजर में ही साक्षी को देख दिल दे बैठे थे धोनी

Saturday, Jul 04, 2015 - 12:51 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के प्यार के बारे में कौन नहीं जानता। आज का दिन यानि कि 4 जुलाई इनकी 5वीं मैरिज एनिवर्सरी है। हाल ही में फेसबुक पर भी धोनी ने टीम की तरफ से मिली शुभकामनाओं से भरा एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की तस्वीरें है और वह तस्वीरें बहुत ही बेखूबी से बनाई गई है।   
 
अगर इनके मुलाकात से लेकर शादी की कहानी की बात करें तो यह कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आइए जानते है इनमें कब हुआ था प्यार और कैसे पहुंची शादी तक बात-
 
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी काफी मजेदार है। इनकी मुलाकात कोलकता के फाइव स्टार होटल ताज में हुई थी। जब धोनी, भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेलने पहुंचे थे। तभी साक्षी रावत उसी होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। फिर क्या पहली मुलाकात में ही धोनी को साक्षी पसंद आ गईं थी। दोनों ने एक-दूसरे के फोन नंबर लिए और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। तभी 4 जुलाई, 2010 को देहरादून के निकट एक रिसॉर्ट में धोनी ने अपनी मंगेतर साक्षी रावत के साथ शादी रचा ली। 
 
आपको बता दें कि इस शादी में स्पिनर हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, रूद्र प्रताप सिंह, सुरेश रैना और रोहित शर्मा के अलावा बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर और बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन ने भी शिरकत किया था। 
Advertising