इस बड़ी डील के साथ ही साइना ने छोड़ा सानिया को पीछे

Tuesday, Jun 30, 2015 - 02:03 PM (IST)

नई दिल्ली: बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कमाई के दौड़ में  टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और बॉक्सर मैरी कॉम को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, साइना नेहवाल ने ब्रेकफास्ट बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी केलॉग को 1.5 करोड़ रुपए में साइन किया है। इस विज्ञापन के साथ ही वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। केलॉग इंडिया के प्रवक्ता ने भी नेहवाल के साथ डील की बात स्वीकार की, लेकिन कोई ब्योरा देने से मना कर दिया। 
 
आपको बता दें कि 25 साल से ही साइना नेहवाल पहले ही योनेक्स, बजाज, नोमार्क्स क्रीम, आयोडेक्स पेन किलर रिलीवर, इंडियन ओवरसीज बैंक और सहारा ग्रुप को एंडोर्स कर रही हैं। 
Advertising