...ऐसा कारनामा करने वाले धोनी बने पहले कप्तान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2015 - 04:25 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अक्सर ही काबिलेतारीफ रहे हैं। सभी कप्तानों ने कई रिकार्ड अपने नाम किए। उनमें से एक हैं महेंद्र सिंह धोनी जो टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान हैं। इन्हें कैप्टन कूल भी कहा जाता है। इन्होंने हमेशा ही टीम को बहुत ही सहज तरीके से जोड़े रखा और अच्छी कप्तानी कर अपने देश का नाम रोशन किया। 
 
महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल एकदिवसीय कप्तान माने जाते हैं। उनकी  कप्तानी दौरान भारत ने 2007 आई.सी.सी वर्ल्ड ट्वंटी ट्वंटी, 2007-2008के सीबी सीरीज़ और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जैसे प्रमुख मैच जीते है और तो और ये दुनिया के पहले ऐसे कप्तान है जिनके पास आई.सी.सी के सभी कप है।
 
कपिल देव के बाद किसी भी तरह के क्रिकेट में वर्ल्ड कप जीतने वाले वो दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। इसके बावजूद उनको इस समय कई अलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि ये भारत के पहले एेसे कप्तान बन गए है जिनकी कप्तानी में  टीम बंगलादेश से वनडे मैच हार गई।
 
धोनी ने इस मैच के बाद कहा कि वह ड्रेसिंग रूम में गुटबाजी से परेशान हैं और इन अलोचनाओं से तंग आकर धोनी ने कहा कि ‘‘टीम की कप्तानी एक जिम्मेदारी है जो मुझे सौंपी गई है, मैं कोई जबरदस्ती इससे नहीं चिपका हुआ हूं। अगर मेरी कप्तानी  छोडऩे से भारतीय टीम का भला होता है तो मैं इसके लिए तैयार हूं। लेकिन मैं वर्तमान में अपने खेल का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं।’’

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News