इतिहास में नहीं देखा होगा ऐसा गोल, वीडियो हुई वायरल

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2015 - 05:08 PM (IST)

ब्राजील: अकसर ही आपने खिलाड़ियों को गोल नेट के आगे से करते देखा होगा लेकिन इस बार इस गोल को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। ये गोल ब्राजील के स्‍टार फुटबॉलर नेमार ने किया और इस गोल की वीडियो भी काफी धमाल मचा रहा है। 
 
इस वीडियो में नेमार ने फिजिक्स के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गेंद को गोल पोस्ट यानी नेट के पीछे से गोल में दाग रहे हैं। दरअसल, यह ब्राजीलियन खिलाड़ी कोपा अमेरिका कप में होंडुरास के खिलाफ मैच होने से पहले अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ प्रैक्‍टिस कर रहे थे। तभी वह गोल पोस्‍ट के 6 गज पीछे खड़े हो गए और उन्होंने अपने साथियों को बताया कि वह पीछे से गोल करने वाले है। वह गेंद को धीरे से पैर मारते हैं और गेंद पोस्‍ट के ऊपर से उड़ती हुई आगे जाकर जमीन पर टप्‍पा खाती हुई गेंद अंदर की तरफ घूमते हुए सीधा गोलपोस्‍ट में चली जाती है। यह वीडियो काफी वायरल हो रही है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News