मासूम बच्चियों के अश्लील क्लिप बनाता था ये खिलाड़ी

Saturday, Jun 13, 2015 - 04:24 PM (IST)

नई दिल्ली: एक पोलो खिलाड़ी द्वारा मासूम बच्चियों की अश्लील क्लीप बनाने का मामला सामने आया है। पूर्व पोलो खिलाड़ी साइमन मेक्लेरन टोश को मासूम लड़कियों का शोषण करने और अपनी इस हरकत का वी‌डियो बनाने के जुर्म में पांच साल जेल हुई है।  बर्कशायर इंगलैड मेंं इस खिलाड़ी को उसके घिनौने अपराध के लिए जेल हुई।

रीडिंग क्राउन कोर्ट में 50 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 7-8 साल की तीन लड़कियों पर यौन हमले करने और इन हरकतों का वीडियो बनाने की बात कबूल की। मेक्लेरन रॉयल बर्कशाइर पोलो क्लब का पूर्व सदस्य था और उसके कई बिजनेस चल रहे हैं। मेक्लेरन के ईमेल पर अश्लील तस्वीरें मिलने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

मेक्लेरन के आलीशान घर में छापा मारने पर पुलिस ने उसके कंप्यूटर से बच्चों के कई अश्लील वीडियो बरामद किए। यही नहीं, उसके घर पर गुप्त सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए मिले जिससे वह लोगों की उनकी जानकारी के बिना, फिल्म बनाता था। जबकि जुर्म कबूल करने से पहले उसने कहा था कि उसे केवल पोर्नोग्राफी में रुचि है। कोर्ट ने बताया कि मेक्लेरन की करतूतों का खुलासा होने के बाद उसकी पत्नी ने उससे संबंध तोड़ दिए थे और वह फार्म जिसमें वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता था उसे नीलाम कर दिया गया है।  

साइमन को सजा सुनाते हुए न्यायधीश पॉल डगडेल ने कहा,''''ये बहुत छोटी लड़कियां थीं और मैं आशा करता हूं कि ये इन बातों को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगी। तुम्हें यह समझना चाहिए कि इस तरह की हरकतें इन मासूम बच्चियों पर कितना गहरा असर डाल सकती हैं।'''' 

Advertising