मुंबई की जीत के बाद हुआ खुलासा, 24 मई को सचिन ने तोड़ा था अनगिनत लड़कियों का दिल!

Monday, May 25, 2015 - 03:28 AM (IST)

कोलकाता. कोलकाता में मुंबई की जीत के साथ ही सचिन ने अपनी दाम्पत्य जीवन के 24 मई को 20 साल पूरे कर लिए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन तेंदुलकर ने निजी जिंदगी में अंजलि के साथ भी क्रिकेट वाली लाजवाब पारी खेली है।  आपको बता दें कि आज से 20 साल पहले 1995 में दोनों ने मुंबई में सात फेरे लिए थे। भारतीय टीम के सुपर स्टार बल्लेबाज सचिन ने महज 22 साल की उम्र में शादी रचा ली थी। उनकी शादी की बात सुनकर उस समय देश की अनगिनत हसीन लड़कियों के दिल टूट गए थे। सचिन तेंदुलकर ने जिस समय शादी की उस समय वह भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे बन चुके थे और देश की ढेरों हसीन लड़कियां उन पर अपना दिल छिडक़ती थीं, लेकिन उन्होंने उन सब को अनसुना करते हुए अंजलि से शादी रचा ली।
 
यह शादी भी अपने आप में बेमिसाल रही क्योंकि शादी के समय सचिन की उम्र 22 साल थी जबकि उनकी जीवनसंगिनी उनसे 6 साल बड़ी थी। अंजलि तेंदुलकर एक डॉक्टर हैं और शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। वह गुजराती उद्योगपति आनंद मेहता और ब्रिटिश सामाजिक कार्यकर्ता अनाबेल मेहता की पुत्री हैं। सचिन के ससुर आनंद 7 बार नेशनल ब्रिज चैंपियन रहे हैं। डॉक्टर अंजलि ने शादी के बाद अपने रिश्तों की शुरुआत का खुलासा किया था। आपको बता दें कि सचिन के देश में ही नहीं विदेशों में भी काफी फैन्स हैं।  उनके ट्वीटर, फेसबुक व इंस्ट्राग्रांम से भी चता लगाया जा सकता हैं कि आज कि सचिन तेंदुलकर के हजारों फैन्स हैं।
Advertising