मैच हारने के बाद धोनी की पत्नी की आखों से निकले आंसू (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Monday, May 25, 2015 - 11:10 AM (IST)

कोलकाताः कोलकाता में फाइनल में धोनी का चीयर करने पहुंची उनकी पत्नी साक्षी कुछ अलग अंदाज में दिखी। मैच से पहले साक्षी काफी खुश दिख रही थी, लेकिन जैसे ही मुंबई इंडियन ने विस्फोटक रन बनाने शुरू किए, साक्षी के चेहरे पर मायूसी दिखनी शुरू हो गई। उनकी आंखों में आंसू थे। साथ ही साक्षी के गले पर पहली बार माही नाम का टैटू नजर आया। 
 
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मैच को लेकर वह कितनी गंभीर थी। वहीं, धोनी की बेटी ने अपनी  नानी के साथ मैच देखा। इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एम एस धोनी की पत्नी साक्षी, साक्षी की मां और बेटी तीनों ही वहां मौजूद रहे। 
 
हरभजन की करीबी गीता बसरा 
मुंबई इंडियन के ऑफ स्पिनर खिलाड़ी हरभजन की करीबी गीता बसरा भी कोलकाता में हरभजन व मुंबई इंडियन को स्पोट करने पहुंची थी। वह भी मैच को लेकर काफी मायूस दिखी गई। जैसे ही मुंबई चैंपियन बनी गीता बसरा के चेहरे पर खुशी छा गई। इस दौरान गीता बसरा ने बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर व राजीव शुक्ला से भी मुलाकात की।
 
नीता अंबानी
मुंबई इंडियन की मालिकिन नीता अंबानी भी मैच के दौरान टीम की फरफोर्मेंस से काफी खुश दिखाई दी। कोलकाता में उनके साथ उनके दोनों बेटे भी साथ में मुंबई इंडियन को चीयर करने पहुंचे थे। मैच के दौरान सचिन की पत्नी व बेटी भी दिखाई दी।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News