IPL-8 : MI ने CSK को हराकर फाइनल में बनाई तीसरी बार जगह

Tuesday, May 19, 2015 - 06:48 PM (IST)

मुंबई. सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उदा प्रदर्शन से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स को 25 रन से हराकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। मुंबई ने सिमंस :65: और कीरोन पोलार्ड :41: की आकर्षक पारियों की मदद से छह विकेट पर 187 रन बनाए और फिर लसिथ मलिंगा :23 रन पर तीन विकेट:, हरभजन सिंह :26 रन पर दो विकेट: और आर विनय कुमार :26 रन पर दो विकेट: की धारदार गेंदबाजी से चेन्नई सुपरकिंग्स को 19 आेवर में 162 रन पर समेट दिया।  
 
चेन्नई की टीम ने नियमित अंतरराल पर विकेट गंवाए और वह कभी लक्ष्य को हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी। टीम की आेर सिर्फ फाफ डु प्लेसिस :45: ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए।  लक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपरकिंग्स की शुरूआत खराब रही और उसने पारी की चौथी गेंद पर ही ड्वेन स्मिथ :00: का विकेट गंवा दिया जिन्हें मलिंगा ने पगबाधा आउट किया। सलामी बल्लेबाज माइकल हसी :16: और डु प्लेसिस ने पारी को आगे बढ़ाया। हसी ने मिशेल मैकलेनाघन पर चौका जड़ा जबकि डु प्लेसिस ने इस तेज गेंदबाज की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा। हसी ने आर विनय कुमार पर मिड विकेट बांउड्री पर छक्का जड़ा लेकिन डु प्लेसिस इसी आेवर में भाग्यशाली रहे जब थर्ड मैन पर मलिंगा ने उनका आसान कैच टपका दिया।
 
डु प्लेसिस ने मैकलेनाघन के अगले आेवर में तीन चौके मारे लेकिन विनय कुमार ने हसी को विकेटकीपर पार्थिव पटेल के हाथों कैच कराके चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 46 रन किया। सुरेश रैना :20 गेंद में 25 रन: ने विनय कुमार पर छक्के के साथ छठे आेवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंंचाया। 
मुंबई इंडियन्स
 
Batting Out Desc R B 4s 6s SR
लेंडल सिमंस, c Negi b R Jadeja 65 51 3 5 127.5
पार्थिव पटेल c R Jadeja b DJ Bravo 35 25 4 1 140.0
 रोहित शर्मा (कप्तान) c R Jadeja b DJ Bravo 19 14 1 1 135.7
कीरन पोलार्ड c Raina b DJ Bravo 41 17 1 5 241.2
हार्दिक पांड्या c R Jadeja b Nehra 1 2 0 0 50.0
अंबाती रायुडू c Raina b Mohit Sharma 10 8 1 0 125.0
हरभजन सिंह not out 6 3 1 0 200.0
जगदीश सुचित not out 1 1 0 0 100.0
Extras   9 (b - 0 w - 8, nb - 1, lb - 0)
Total   187 (20 Overs, 6 Wickets)
Did not bat: Vinay Kumar, Lasith Malinga, Mitchell McClenaghan

 

 

 चेन्नई सुपर किंग्स 

Bowler O M R W Nb Wd ER
रविचंद्रन अश्विन 3 0 22 0 0 0 7.3
 आशीष नेहरा 4 0 28 1 1 2 7.0
पवन नेगी 4 0 46 0 0 0 11.5
रवींद्र जडेजा 2 0 18 1 0 0 9.0
मोहित शर्मा 3 0 33 1 0 3 11.0
ड्वायन ब्रावो 4 0 40 3 0 3 10.0
 

  चेन्नई सुपर किंग्स 

 

 
Batting Out Desc R B 4s 6s SR
ड्वायन स्मिथ lbw b Malinga 0 4 0 0 0.0
माइकल हसी c Parthiv Patel b Vinay 16 11 1 1 145.5
फॉफ दू प्लेसिस c Vinay b Jagadeesha Suchith 45 34 5 1 132.4
 सुरेश रैना c & b Harbhajan 25 20 0 2 125.0
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान) lbw b Harbhajan 0 1 0 0 0.0
ड्वायन ब्रावो run out (McClenaghan/Parthiv Patel) 20 15 2 1 133.3
रविचंद्रन अश्विन c Jagadeesha Suchith b McClenaghan 19 10 1 1 190.0
पवन नेगी c (sub)Chand b Vinay 3 3 0 0 100.0
 रविचंद्रन अश्विन c Rayudu b Malinga 23 12 2 1 191.7
 मोहित शर्मा not out 3 3 0 0 100.0
आशीष नेहरा c L Simmons b Malinga 0 1 0 0 0.0
Extras   8 (b - 0 w - 7, nb - 0, lb - 1)
Total   162 (19 Overs, 10 Wickets)
   

 

मुंबई इंडियन्स

Bowler O M R W Nb Wd ER
 लसिथ मलिंगा 4 0 23 3 0 0 5.8
मिशेल मैक्लेनगन 3 0 46 1 0 3 15.3
विनय कुमार 3 0 26 2 0 2 8.7
हरभजन सिंह 4 0 26 2 0 2 6.5
कीरन पोलार्ड 3 0 22 0 0 0 7.3
जगदीश सुचित 2 0 18 1 0 0 9.0
 
Advertising