धोनी की पत्नी बनेंगी ये एक्ट्रेस!

punjabkesari.in Friday, May 08, 2015 - 12:28 PM (IST)

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का किरदार सिल्वर स्क्रीन पर आलिया भट्ट निभाती नजर आ सकती है ।  महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर जानेमाने फिल्मकार नीरज पांडे फिल्म बना रहे है । इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत धोनी का किरदार निभा रहे है लेकिन उनकी पत्नी के किरदार के बारे में अभी फैसला नहीं किया गया है।
 
चर्चा है कि जल्द हीं साक्षी के रोल के लिए अभिनेत्री का नाम फाइनल हो जाएंगा । साक्षी धोनी के किरदार के लिये आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और कृति सेनन के नामों की चर्चा है। चर्चा है कि यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी। इस फिल्म का बजट लगभग 95 करोड़ रूपए है और इस फिल्म पर काम करना शुरू हो चुका है। सुशांत धोनी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी ले रहे है। सुशांत धोनी की लुक के साथ-साथ उसके जीवनशैली को भी अपनाना चाहते है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News