गेल ने आई.पी.एल. में लगाया अपना पांचवां शतक

Wednesday, May 06, 2015 - 09:44 PM (IST)

बेंगलुरुः वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) में अपना पांचवां शतक लगाया।

गेल ने एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) के आठवें संस्करण के 40वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

आई.पी.एल.-8 में गेल का यह पहला शतक है, जबकि आई.पी.एल. में अब तक उनका यह पांचवां शतक है। गेल पहले से ही आई.पी.एल. में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

गेल से पहले आई.पी.एल.-8 में एकमात्र शतक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्लम ने लगाया था। गेल ने बुधवार को 46 गेंदों में 5 चौके और 11 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। आईपीएल की किसी एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड भी गेल के ही नाम है। गेल ने 23 अप्रैल, 2013 को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रनों की पारी में 17 छक्के लगाए थे।

Advertising