सेमीफाइनल मैच हारने की कीमत आज चुकानी पड़ी धोनी को!

Sunday, Mar 29, 2015 - 03:39 PM (IST)

मेलबर्न: वर्ल्ड कप के फाइनल में अॉस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने आसानी से न्यूजीलैंड से मिला184 रनों का टारगेट पूरा किया। 
 
इसी मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रैड हैडिन ने भारत के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। धोनी को पीछे छोड़कर ब्रैड हैडिन 2015 विश्व कप के सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं। इस वर्ल्ड कर में धोनी ने विकेट के पीछे 15 शिकार किए हैं और इस फाइनल मैच से  पहले हैडिन के नाम 14 शिकार थे लेकिन 42वें ओवर की पांचवी गेंद पर न्यूजीलैंड के ग्रांट इलियट का कैच लेकर धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
Advertising