विराट-अनुष्का ही नहीं, ये भी रहे चर्चा में

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2015 - 09:09 AM (IST)

जालन्धर: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और उप कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रैंड बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की आज हर तरफ चर्चा चल रही है। अनुष्का पर आरोप लगाया जा रहा है कि उसके प्यार में कोहली आजकल क्रिकेट पर ध्यान कम दे रहा है जिसके चलते टीम इंडिया को विश्व कप के सैमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 
 
सोशल मीडिया पर कई तो इन दोनों पर काफी सख्त व्यंग्य कस रहे हैं जबकि कई लोग दोनों को विवाह कराने की सलाह भी दे रहे हैं। हालांकि दोनों का अफेयर विवाह के बंधन तक पहुंचता है या नहीं, फिलहाल तो यह कहना मुश्किल है परन्तु ये दोनों आजकल खूब मुख्य समाचार बने हुए हैं परन्तु वास्तव में क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच यह रिश्ता कोई पहला रिश्ता नहीं है। इससे पहले भी कई क्रिकेटरों के साथ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के अफेयर्स मुख्य समाचार में रहे हैं। इनमें से विवाह के बंधन में बंधने वाली जोडिय़ां बहुत कम हैं। ऐसी ही कुछ जोडिय़ों पर नजर डालते हैं, जो चर्चा में रही हैं:
 
नवाब पटौदी और शर्मिला टैगोर: क्रिकेटर का किसी हीरोइन के साथ इश्क लड़ाना नया नहीं है परन्तु विवाह तक बात कम ही पहुंची है। विवाह के बंधन में बंधने वाले किसी क्रिकेटर का जिक्र आता है तो उसमें सबसे पहला नाम भारतीय टीम के पूर्व कप्तान नवाब मंसूर अली खान पटौदी का है जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ शुरू किए गए प्यार के सफर को विवाह के अंजाम तक पहुंचाया। 
अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी:पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन अभिनेत्री संगीता बिजलानी के प्यार में इस कदर गिरफ्तार हुए कि उन्होंने अपना घर, अपनी पत्नी, अपने बच्चे और यहां तक कि क्रिकेट से भी नाता तोड़ लिया। अजहरुद्दीन ने संगीता बिजलानी के साथ निकाह रचा लिया। संगीता ने भी सलमान खान के साथ रिश्ता तोड़ते हुए अजहर को अपना हमसफर बना कर सभी को हैरान किया।
 
धोनी और दीपिका पादुकोण : विवाह से पहले टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ा, हालांकि धोनी हमेशा इससे बचते ही रहे। न ही दीपिका ने खुल कर कुछ कहा और न ही धोनी ने।
 
युवराज और दीपिका पादुकोण: सिक्सर किंग के नाम के साथ मशहूर हुए युवराज सिंह के साथ दीपिका पादुकोण के अफेयर्स ने भी खूब चर्चा बटोरी। 2008 के आस्ट्रेलिया दौरे पर दोनों को इकट्ठा देखा भी गया परन्तु प्यार का यह किस्सा भी अंजाम तक नहीं पहुंचा। दीपिका से पहले युवराज का एक और बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा के साथ भी लम्बे समय तक नाम जुड़ा परन्तु यह रिश्ता सफल न हो सका। 
 
हरभजन सिंह और गीता बसरा: टीम इंडिया के फि रकी गेंदबाज हरभजन सिंह और गीता बसरा के प्यार के किस्से ने भी भारतीय क्रिकेट में काफी चर्चा बटोरी। हरभजन की बहन के विवाह में गीता बसरा की मौजूदगी के साथ इसको हवा भी मिली परन्तु बात विवाह तक नहीं पहुंची।
 
वि. रिचर्ड्स और नीना गुप्ता: वैस्टइंडीज के वि. रिचर्ड्स और नीना गुप्ता ने विवाह तो नहीं किया परन्तु उन दोनों की बेटी ने अब तक इस जोड़ी को अलग-अलग देशों में रहने के बावजूद भावनात्मक बंधन में बांधे रखा। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News