HOT Pics: ये हैं भारतीय गोल्फ की ''हॉट गर्ल'' शर्मिला

Sunday, Mar 15, 2015 - 06:14 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत में गोल्फ बेशक इतना प्रसिद्ध नहीं है, लेकिन गोल्फ से संबंध रखने वाली शर्मिला को इंडियन गोल्फ की ‘मारिया शारापोवा’ कहा जा सकता है। बेंगलुरु की रहने वाली शर्मिला ने 11 वर्ष की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू किया था। वह अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग सेंस के लिए गोल्फ की दुनिया में जानी जाती है। 

शर्मिला यूरोपिय टूर कार्ड हासिल करने वाली देश की दूसरी महिला खिलाड़ी शर्मिला निकोलेट 2007-08 में ऑल इंडिया लेडीज एमेच्योर चैंपियनशिप जीतेन वाली सबसे युवा भारतीय महिला गोल्फर थी। शर्मिला के पिता मार्क निकोलेट फ्रांस से हैं जबकि मां सुरेखा बेंगलुरु की हैं। 
भारतीय गोल्फ की हॉट गर्ल मानी जाने वाली छह फीट लंबी और ग्लैमरस शर्मिला देश की नंबर वन महिला गोल्फर है। जब भी वह खाली होती हैं तो अपने लैपटॉप पर शतरंज खेलना पसंद करती हैं। वह जीवन को पूरे तरीके से जीना पसंद करती हैं।

Advertising