बिना पैड पहने धोनी ने की विकेटकीपिंग

Friday, Mar 06, 2015 - 07:32 PM (IST)

पर्थ. भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान आर अश्विन की गेंदबाजी पर कुछ समय तक बिना पैड पहने विकेटकीपिंग की। इस दौरान उन्होंने सिली मिड ऑफ पर खड़े रहाणे को अपने पैड दे रखे थे। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, जबकि कोई विकेटकीपर बिना पैड के विकेट कीपिंग करे लेकिन चार गेंद तक धोनी बिना पैड के रहे।
 
धोनी को पारी के 14वें ओवर में लगा कि अश्विन के लिए एक करीबी फील्डर की जरूरत है, लेकिन तब ओवर चल रहा था और अंपायर पैड लाने के लिये सबस्ट्यिूट फील्डर को मैदान में आने की अनुमति नहीं देते। करीबी फील्डर के करारे शॉट पर चोटिल होने का खतरा रहता था और उसे पैड की जरूरत होती है। इसलिए धोनी ने अपने पैड खोले और उन्हें रहाणे को पहनने के लिए दे दिया।

 

Advertising