अंगुली फैक्चर होने से दिग्गज खिलाड़ी विश्व कप से बाहर

Thursday, Mar 05, 2015 - 07:50 PM (IST)

कोलंबो. विश्व में श्रीलंका की टीम को काफी बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल दिमुथ करुणारत्ने अभ्यास सत्र के दौरान घायल हो गए है। इस कारण वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को होने वाले महत्वपूर्ण मैच में नहीं खेल पाएंगे। जानकारी के अनुसार जब वे अभ्यास कर रहे थे तो उनकी अंगुली में गेद लग गई, तथा काफी घायल हो गए। सूत्रों से जानकारी मिली है कि चोट लगने के कारण दिमुथ करुणारत्ने विश्व कप में आगे नहीं खेल पाएंगे।

 

चोटिल अंगुली के एक्स-रे से पता चला है कि उसमें फ्रैक्चर हुआ है जिससे बाएं हाथ का यह बल्लेबाज विश्व कप में आगे नहीं खेल पाएगा। करुणारत्ने को स्वदेश लौटना होगा। उनकी जगह सीकुगे प्रसन्ना को टीम में रखा जाएगा जो चोटिल रंगना हेराथ को कवर करने के लिए पहले ही ऑस्ट्रेलिया में हैं। यदि हेराथ फिट नहीं होते तो उनकी जगह सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा को टीम से जोड़ा जाएगा।

Advertising