Watch Video: धोनी की पत्नी साक्षी ने अपनी बेटी की पहली झलक ट्विटर पर की शेयर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2015 - 05:05 PM (IST)

नई दिल्ली: माही के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के वन-डे कप्तान एम.एस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की बेटी की पहली झलक सामने आई है। धोनी की पत्नी साक्षी ने सोमवार देर रात बेटी जिवा की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लोगों का धन्याबाद किया है। हालांकि इस तस्वीर में बेबी का चेहरा नहीं दिख रहा है बल्कि उसके नन्हें हाथ दिखाई पड़ रहे हंै जो अपनी मां की कलाइयों को छू रहे हैं। साक्षी ने फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि ''bundle of joy'' और साथ ही लोगों का दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया है।
 
आपको बता दें कि विश्व कप क्रिकेट से केवल एक सप्ताह पहले भारतीय कप्तान धोनी बेटी के पिता बन गए थे। उनकी पत्नी साक्षी ने एक फोर्टिस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। इस 33 वर्षीय क्रिकेटर की यह पहली संतान है। उनकी बेटी का अस्पताल में जन्म हुआ। 
साक्षी धोनी के पिछले वर्ष अप्रैल में प्रैग्नेंट होने की खबर आई थी, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया था। इसके बाद नवंबर में दोनों के कुछ करीबी सूत्रों ने प्रैग्नेंसी की रिपोर्ट की पुष्टि की थी। 26 वर्षीय साक्षी हाल-फिलहाल में दिल्ली के वसंत कुंज स्थित हॉस्पिटल की एक महिला डॉक्टर के संपर्क में थीं और नियमित रूप से चैकअप के लिए जाती थीं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News