जन्मदिन के दिन भी बिना खाता खोले लौटे आफ़रीदी

Sunday, Mar 01, 2015 - 02:37 PM (IST)

नई दिल्ली: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शाहिद आफ़रीदी जो पाकिस्तान के सबसे विवादित खिलाड़ी के साथ-साथ सबसे फेमस खिलाड़ी भी माने जाते है। आज का दिन उनके लिए बेहद खास भी है क्यों कि आज के दिन उनका 35वां जन्मदिन है। 
 
वर्ल्ड कप में पहले दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम आज जिंबाव्बे के साथ संघर्ष कर रही है और उनके फैंस को उनसे बहुत बड़ी पारी की उम्मीद थी और 34वें ओवर में मैदान पर बल्लेबाज़ी करने उतरे, लेकिन वह बिना खाता खोले ही मैदान से वापिस लौट गए और दूसरी गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। अपने 35वें जन्मदिन में आफ़रीदी खाता भी नहीं खोल पाए लेकिन पाक की जिंम्वाबे पर जीत ही उनको जन्मदिन पर अनोखी खुशी दे सकती है। 
 
Advertising