जब धोनी ने किया फोटो पत्रकार के साथ मजाक

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2015 - 12:45 PM (IST)

पर्थ :  टीम इंडिया कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अभ्यास सत्र के दौरान एक फोटो पत्रकार से मजाक किया जिसे सुनकर सभी हैरान ही रह गए। भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान बाउंड्री के करीब बेंच पर धोनी पैड पहन रहे थे, तभी एक सीनियर फोटो पत्रकार ने उनसे कहा कि माही, आप पहले वाले माही नहीं रहे जो 2004-05 में हुआ करते थे। आप उस समय इतने अच्छे पोज देते थे।
 
धोनी ने फोटो पत्रकार से कहा कि झूठ मत बोलो। आप मुझे 2004 में जानते भी नहीं थे और पोज देने की बात कर रहे हैं। फोटोग्राफर ने कहा कि आप क्या बोल रहे हो। आपकी पहली श्रृंखला के दौरान मैं बांग्लादेश में था। इस पर धोनी ने उन्हें और कन्फ्यूज करते हुए कहा कि आपसे किसने कहा कि मैंने बांग्लादेश के खिलाफ पहली श्रृंखला खेली। आपको यह भी नहीं पता।
 
हकीकत में उन्होंने दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ ही पहली श्रृंखला खेली थी। इस पर फोटोग्राफर ने कहा कि क्या फिर आपने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली थी।’ इस पर सभी हंसने लगे और धोनी ने मुस्कुराकर कहा कि देखा, इसलिए पत्रकारों का कोई भरोसा नहीं।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News