Watch Video: धोनी के लगा खतरनाक बांउसर

Friday, Jan 30, 2015 - 02:52 PM (IST)

पर्थ: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक खतरनाक बाऊंसर की गेंद से बाल -बाल बच गए। बताया गया है कि भारतीय पारी के दौरान धोनी जब 16 रन पर खेल रहे थे तब 42वें ओवर की पहली गेंद सीधा उनके हेलमेट पर जा लगी लेकिन धोनी खुशकिस्मत रहे कि उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं पहुंची। 

आपको बता दें कि यह बांउसर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के द्वारा करवाया गया था। गेंद लगने के बाद धोनी ने हेलमेट उतारा और अम्पायर खुद धोनी का हाल पूछने गए। हालांकि धोनी इसके बाद बहुत देर क्रीज़ पर टिक नहीं सके और उसी ओवर की अन्तिम गेंद पर 17 रन बना कर एल्ल.बी.डबल्यू हो गए। 

Advertising