लाहिड़ी ने पीजीए चैम्पियनशिप के कट में जगह बनाई

Saturday, Aug 12, 2017 - 02:21 PM (IST)

चार्लोट: भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी सही समय पर बैक नाइन में उबरने में सफल रहे जिसकी बदौलत उन्होंने दूसरे दौर में एक ओवर 72 के कार्ड से 99वीं पीजीए चैम्पियनशिप के कट में प्रवेश किया।  

लाहिड़ी का कुल स्कोर 3 ओवर 145 का है जिससे वह संयुक्त रूप से 46वें स्थान पर बने हुए हैं। हिदेकी मातसुयामा (64) और फ्रांनसेस्को मोलिनारी (64) ने नया कोर्स रिकार्ड बनाया। मातसुयामा आठ अंडर के स्कोर से केविन किस्नर के साथ बढ़त बनाए हैं जबकि जेसन डे (66) 6 अंडर के स्कोर से तीसरे स्थान पर हैं।  

Advertising