कुंबले ने की धोनी की तारीफ, कहा - माही ने सीनियर खिलाड़ियों को बखूबी संभाला

Friday, Feb 17, 2017 - 08:22 AM (IST)

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच अनिल कुंबले ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि मौजूदा भारतीय कप्तान में 19 साल के खिलाड़ी के बाद मौजूदा समय में आया बदलाव बेहतरीन है।  

वकोला में वार्षिक एनआईएलएफ के दौरान कुंबले ने कहा कि विराट कोहली, बेहतरीन। मुझे लगता है कि उसके बारे में बताने के लिए एक शब्द काफी कम है। मैंने उसे 19 साल के खिलाड़ी से विकास करते हुए देखा है जो कप्तान के रूप में (अंडर 19) विश्व कप जीतने के बाद पहली बार रायल चैलेंजर्स (बेंगलूर) से जुड़ा था, अगर आप आज का बदलाव देखें तो यह बेहतरीन है। उसके जैसा जज्बा, प्रेरणा और प्रतिबद्धता देखना बेहतरीन है। 

टेस्ट क्रिकेट में 600 से अधिक विकेट चटकाने वाले इस दिग्गज लेग स्पिनर ने कप्तानी क्षमता के लिए महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ भी की जिनके मार्गदर्शन में भारत ने दो विश्व कप और चैम्पियंस ट्राफी जीती।  कुंबले ने कहा कि और ऐसा ही धोनी के साथ है, रांची से आकर, किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि कोई रांची से आकर देश का नेतृत्व करेगा। और जिस तरह उसने टीम की अगुआई की, कप्तान के रूप में 10 साल, यह बेहद मुश्किल था। लेकिन 10 साल तक भारतीय कप्तान बनना ऐसी चीज थी जिसके बारे में नहीं सुना गया था और उसने जिस तरह टीम के कप्तान के रूप में समय बिताया उसे सलाम है। वह खेल का परफेक्त दूत है।

कुंबले ने उस समय का जिक्र किया जब सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज धोनी की कप्तानी में खेले थे. उन्होंने कहा कि उसने (धोनी ने) उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही नहीं कराया बल्कि टीम के लिये भी यह सर्वश्रेष्ठ रहा। नंबर एक टेस्ट टीम के तौर पर ही नहीं बल्कि बाद में विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी और अन्य कई जीत के बाद भी यह अच्छा रहा जिसमें वह टीम का हिस्सा रहा था। उन्होंने धोनी के कप्तानी से हटने के समय की भी प्रशंसा की।

कुंबले ने कहा कि इस टीम में युवी के अलावा हर किसी ने अपना करियर महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में ही शुरू किया है। इसलिए उसने ऐसा बदलाव का दौर देखा है। उसने जो हासिल किया है, उसे हासिल करना शानदार है। हम सभी जानते हैं कि खिलाड़ी और बल्लेबाज और विकेटकीपर के तौर पर उसकी कितनी अहमियत है। निश्चित रूप से मैदान पर उसकी कितनी अहमियत है।

Advertising