अमला ने हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने चौथे अफ्रीकी बल्लेबाज

Friday, Jul 14, 2017 - 07:31 PM (IST)

नाटिंघम: दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार दक्षिण अफ्रीका के ओपनर हाशिम अमला ने टेस्ट क्रिकेट में 8000 रन पूरे कर लिए हैं। 34 वर्षीय अमला यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दक्षिण अफ्रीका के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

अमला ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को अपनी पारी का आठवां रन बनाने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल कर ली।

अमला अपने 105 वें टेस्ट में इस कीर्तिमान पर पहुंचे हैं। ओवरआल यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के 28 वें बल्लेबाज बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका में उनसे आगे एबी डीविलियर्स (8074), ग्रीम स्मिथ (9265) और जैक्स कैलिस (13289) है। 

Advertising