अक्षय कुमार लाएंगे भारतीय हॉकी टीम के लिए गोल्ड, ताजा होंगी पुरानी यादें
Monday, Jul 03, 2017 - 09:11 PM (IST)
नई दिल्ली: एक्शन से भरपूर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही फिल्मी दर्शकों को साल 1948 लंदन ओलंपिक्स से जुड़ी फिल्म दिखाने जा रहे हैं। उनकी फिल्म भारत के हॉकी में पहले गोल्ड मेडल जितने के इर्द-गिर्द बुनी गई हैं, जो खेल जगत के पुराने लम्हों को एक बार फिर तरोताजा कर देगी।
उनकी भारतीय हॉकी पर फिल्म आने के संकेत उन्होंने खुद अपने ट्वीटर के जरिए दी। अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करते लिखा, ‘‘एक नई यात्रा पर अग्रसर, जिसमें गोल्ड से कम कुछ नहीं चाहिए. गोल्ड की शूटिंग का पहला दिन हमेशा की तरह आपके प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है।’’
Set out on a brand new journey, aiming for nothing less than #GOLD! Day 1 of Gold, need your love and best wishes as always :) pic.twitter.com/TiOhw9P3YV
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 1, 2017
फिल्म में उनके अलावा मौनी रॉय, कुणाल कपूर और अमित साध भी फिल्म का हिस्सा हैं। मौनी राय भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। फिल्म की शूटिंग से पहले भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह से फिल्म की पूरी टीम ने ट्रेनिंग भी ली. ताकि शूटिंग के दौरान सभी कलाकार फील्ड पर वास्तविक हॉकी खिलाडिय़ों की तरह खेलते हुए लगें।