अदिति कांबिया पोर्टलैंड क्लासिक में संयुक्त दसवें स्थान पर

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2017 - 09:07 PM (IST)

पोर्टलैंड: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक कांबिया पोर्टलैंड क्लासिक एलपीजीए टूर में के दूसरे दौर में दो अंडर 70 के कार्ड से शीर्ष दस में बनी हुई हैं। अदिति ने पहले दौर में 68 का कार्ड खेला था। दो दौर के बाद 19 वर्षीय गोल्फर के नाम अब तीन बर्डी और एक बोगी है। इस भारतीय गोल्फर का कुल स्कोर छह अंडर 138 है।

अमेरिकी गोल्फर स्टाकी लुई, कनाडा की ब्रुक हेन्डरसन और दक्षिण कोरिया इन गी चुन 10 अंडर 134 के समान स्कोर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News