अदिति अशोक दूसरे स्थान पर बरकरार

Thursday, Nov 02, 2017 - 07:47 PM (IST)

अबु धाबीः भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक यहां फातिमा बित मुबारक लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में छह अंडर 66 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर चल रही हैं। दक्षिण अफ्रीका की 36 वर्षीय गोल्फर ली आन ने भी दूसरे दौर में छह अंडर 66 का कार्ड खेला और उन्होंने बढ़त बरकरार रखी हैं। दो दिनों के खेल के बाद उनका कुल स्कोर 12 अंडर है जबकि 19 साल की अदिति का स्कोर 11 अंडर है।  

स्पेन की लूना सेबोर्न ने दूसरे दौर में 10 अंडर 62 के स्कोर के साथ कोर्स रिकार्ड बनाते हुये संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गयी। नौ अंडर के स्कोर के साथ कामिल्ला वुड्स भी उनके साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

Advertising