अदिति अशोक को लेडीज गोल्फ टूर्नामेंट में बढ़त

Friday, Nov 03, 2017 - 05:41 PM (IST)

अबुधाबी: भारत की अदिति अशोक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आज यहां चार अंडर 68 का स्कोर बनाया जिससे वह फातिमा ङ्क्षबट मुबारक लेडीज गोल्फ टूर्नामेंट में एकल बढ़त पर हैं। अपने तीसरे महिला यूरोपीय टूर खिताब की कवायद में लगी बेंगलुरू की इस 19 वर्षीय गोल्फर ने सात बर्डी बनायी लेकिन इस बीच तीन शाट भी गंवाये।

वह अब 15 अंडर पर हैं और अमेरिका की चेयेनी वुड्स से दो शाट आगे हैं। इंग्लैंड की एली गिवन्स ने आठ अंडर 64 का कार्ड खेला और वह कल तक शीर्ष पर रही दक्षिण अफ्रीका की ली एन पेस के साथ 12 अंडर के स्कोर पर संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।  

Punjab Kesari

Advertising