अदिति ने फिर 69 का कार्ड खेला, संयुक्त 12वें स्थान पर

Saturday, Jul 01, 2017 - 08:38 PM (IST)

अमेरिका: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने केपीएमजी महिला पीजीए चैंपियनशिप के दूसरे दौर में भी दो अंडर 69 का कार्ड खेला। उन्नीस वर्षीय अदिति अब संयुक्त 12वें स्थान पर हैं तथा वह शीर्ष पर चल रही डेनियली कांग और सी यंग किम से केवल तीन शाट पीछे हैं।   

अदिति ने दूसरे दौर में छह बर्डी की लेकिन इस बीच वह दो बोगी और एक डबल बोगी भी कर गयी। इस तरह से वह 36 होल के बाद चार अंडर पर हैं। 

Advertising