रियो ओलिंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम और अभिनव बिंद्रा पहुंचे खेलगांव

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2016 - 08:34 AM (IST)

रियो डी जेनेरियो: गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम और 2008 पेइचिंग ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा शनिवार 5 अगस्त से शुरू हो रहे रियो ओलिंपिक के लिये खेलगांव पहुंच गए।
 
श्रीजेश की अगुवाई वाली हॉकी टीम में सरदार सिंह, वी.आर. रघुनाथ और रूपिंदर पाल सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। हॉकी टीम ने भारतीय टीम के लिए बने परिसर में अपना सामान रखा और तुरंत भारत के बाकी खिलाड़ियों से मिलने बाहर आई। बिंद्रा भी शनिवार तड़के यहां पहुंच गए। उनका स्वागत भारत के दल प्रमुख राकेश गुप्ता और उनके स्टाफ ने किया।
 
हॉकी टीम के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस ने औपचारिकतायें पूरी कीं और उन्हें तुरंत ही कमरे मिल गए। गुप्ता ने कहा, 'हॉकी टीम स्पेन से यहां पहुंची और खिलाड़ी अपने कमरों में चले गए। अभिनव बिंद्रा भी यहां आ गए हैं। सभी खिलाड़िंयों में आपस में काफी सौहार्द है। नए खिलाड़ियों के लिए यह अनूठा अनुभव होगा।' भारतीय हॉकी टीम ने हल्का अभ्यास किया और स्वीमिंग भी की। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News