रोनाल्डो ने खोला अपना होटल ‘सीआर7’

Sunday, Jul 24, 2016 - 01:24 PM (IST)

फुंचा: रियाल मैड्रिड स्टार और पुर्तगाल को पहली बार यूरो कप चैम्पियन बनाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों सफलताओं का जश्न मना रहे हैं। उनके गृह नगर स्थित हवाई अड्डे को सम्मान स्वरूप रोनाल्डो के नाम पर रखा गया है तो वहीं स्टार फुटबालर ने भी अपनी जर्सी नंबर के नाम से एक होटल चेन भी खोली है।
 
 
फ्रांस में 2 सप्ताह पहले अपनी टीम पुर्तगाल को चैम्पियन बनाने वाले रोनाल्डो ने साथ ही होटल भी खोला है। उन्होंने अपनी जर्सी नंबर सीआर7 का नाम इस होटल को दिया है। रोनाल्डो के सीआर7 होटल चेन के तहत दूसरा होटल जल्द ही लिस्बन में इसी वर्ष खोला जाएगा जबकि 2 अन्य होटल वर्ष 2017 तक मैड्रिड और न्यूयार्क में खोले जाएंगे।
Advertising