विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप – सविता श्री भास्कर नें रचा इतिहास जीता कांस्य पदक

punjabkesari.in Thursday, Dec 29, 2022 - 05:49 PM (IST)

अल्माटी , कजाकिस्तान ( निकलेश जैन ) विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भारत के लिए 15 वर्षीय खिलाड़ी सविता श्री भास्कर नें इतिहास रचते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है । इसके साथ ही वह किसी भी फॉर्मेट की सीनियर विश्व चैंपियनशिप में कोई भी पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गयी है । सविता को रैपिड विश्व चैंपियनशिप के आखिरी दिन पहले राउंड में कज़ाकिस्तान की अब्दुमालिक ज़्हंसाया से पराजय का सामना करना पड़ा था पर उसके बाद उन्होने सिंगापुर की गोंग कियान्यून को मात देते हुए और अंतिम राउंड में कज़ाकिस्तान की सदुकास्सोवा दिनारा से ड्रॉ खेला और 8 अंको पर सबसे बेहतर टाईब्रेक के आधार पर कांस्य जीत लिया । 8.5 अंक बनाकर प्ले ऑफ में जीतकर चीन की तान ज़्होंगयी ने स्वर्ण तो कज़ाकिस्तान की सदुकास्सोवा दिनारा नें रजत पदक हासिल किया । 8 अंको पर भारत को कोनेरु हम्पी टाईब्रेक में छठे स्थान पर रही ।

Final Ranking after 11 Rounds

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 3   GM Tan Zhongyi CHN 2502 8,5 73,5 79 2363 0
2 9   IM Saduakassova Dinara KAZ 2435 8,5 65,5 70 2269 0
3 36   WIM Savitha Shri B IND 2311 8 69 72 2347 0
4 4   GM Goryachkina Aleksandra FID 2484 8 68,5 73 2353 0
5 8   GM Abdumalik Zhansaya KAZ 2448 8 67,5 71 2334 0
6 7   GM Koneru Humpy IND 2468 8 66 70,5 2353 0
7 60   IM Bivol Alina FID 2179 7,5 71,5 76,5 2376 0
8 11   GM Khotenashvili Bela GEO 2405 7,5 69 73 2348 0
9 1   GM Kosteniuk Alexandra FID 2537 7,5 64 68,5 2334 0
10 45   IM Charochkina Daria FID 2259 7,5 57 59 2319 0
11 19   GM Batsiashvili Nino GEO 2370 7 71,5 76 2346 0
12 26   GM Danielian Elina ARM 2331 7 71 75,5 2301 0
13 34   WGM Gong Qianyun SGP 2315 7 68,5 72,5 2348 0
14 14   GM Gunina Valentina FID 2389 7 68 72,5 2364 0
15 33   IM Garifullina Leya FID 2316 7 67,5 71 2312 0
16 57   WIM Munkhzul Turmunkh MGL 2192 7 67 72,5 2380 0
17 22   IM Mammadova Gulnar AZE 2343 7 65,5 69 2253 0
18 29   IM Maltsevskaya Aleksandra POL 2327 7 62,5 67 2218 0
19 12   GM Stefanova Antoaneta BUL 2399 7 61,5 66 2263 0
20 5   GM Dzagnidze Nana GEO 2475 7 60,5 65,5 2301 0

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Recommended News

Related News