16 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी का आरोप, स्टेडियम अधिकारी बताकर किया बलात्कार

Tuesday, Jul 18, 2017 - 10:01 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली में 16 वर्षीय एक कबड्डी खिलाड़ी के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया। व्यक्ति खुद को स्टेडियम अधिकारी बताकर पीड़ित से मिला था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने आज पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज कराया।


पुलिस ने बताया कि अपनी शिकायत में उसने आरोप लगाया कि छत्रसाल स्टेडियम में वह 30 वर्षीय आरोपी से मिली थी, जिसने खुद को स्टेडियम प्रशासन से होने का दावा किया था। उन्होंने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया कि 9 जुलाई को आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। पिछले एक सप्ताह से वह इसी सदमे में थी। बहरहाल लड़की आरोपी के बारे में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं करा सकी।


 

Advertising