दुनिया के 10 ऐसे खतरनाक खेल जिनमें इंसानों का होता है मौत से सामना

Monday, Jan 11, 2016 - 12:20 AM (IST)

जालंधर: दुनियाभर में कई खेल है जिसे लोग ज्यादातर अपने मनोरंजन के लिए खेलते है। लेकिन कई ऐसे खतरनाक खेल भी है जिसे खेलना मौत को दावत देने से कम नहीं है। जिसमें कई लोग अपनी जान गवा बैठते है। हम आपको ऐसे 10 ख़ूंखार खेल बता रहे है जिन्हें खेलना खतरे से खेलना है।

1. बुलफाइटिंग
यह खेल दुनिया का सबसे हिंसक खेल है। इस खेल में जानवर(सांड) पर भी हिंसा की जाती है। उसे शराब तक पिलाई जाती है। मुख्य तौर पर स्पेन में और उसके आस-पास के देशों में खेला जाने वाला यह खेल अब तक कई लोगों की जान ले चुका है। 
 
2. बुल रनिंग
मशहूर फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा में भी इस खेल को खेला गया है। यह खेल खेलना मौत को दावत देने से कम नहीं, पीछे से आ रहे सांड और आगे भाग रहे हजारों की संख्या में लोग इन सांडों का शिकार बन जाते है। बड़े दिल वाला ही इस खेल को खेल सकता है। 

3. रग्बी
देखने में तो रग्बी काफी सेफ खेल लगता हैं, मगर इसे खेलने वालों का कंधे और टांगें अक्सर चोटिल ही रहती हैं। कई बार तो इस खेल की वजह से लोगों की जान भी चली जाती है।
 
4. कैल्सियो स्टोरिको
इस खेल के बारे में वैसे तो बहुत कम ही लोग जानते होंगे। मगर, रग्बी, सौसर और ग्रीको-रोमन पहलवानी के रूप में मिश्रित तरीके से खेला जाने वाला यह खेल जान तक ले सकता है। गेंद एक दूसरे से छीनने के लिए खिलाड़ी एक दूसरे को मुक्के व लात से मारते हैं। कई बार यह मारपीट इतनी बुरी तरह हावी हो जाती है कि लोगों की जान तक चली जाती है। इस खेल में कुल 27 खिलाड़ी होते हैं।
 
5. मिक्सड मार्शल आर्ट
इसका मिक्सड होना ही इसकी खासियत भी है और खतरनाक होना भी, अमरीका, ब्राजील और जापान जैसे देशो में पॉपुलर यह खेल अब तक कई लोगों की जान ले चुका है।
 
6. सॉसर (फुटबॉल)
इस खेल में जितना ग्लैमर है उतना ही खतरा भी है। इस फास्टपेस्ड खेल में अब तक कितनी ही जाने जा चुकी हैं। इस खेल में घायल होने वालों की संख्या तो बहुतायत में होती है। मगर लोग फिर भी इसके दीवाने हैं।
 
7. आइस हॉकी   
इस खेल में चोट लगने की भारी संभावनाएं होती हैं। खिलाड़ी इतनी तेज गति से आगे-पीछे बढ़ते हैं कि दुर्घटनाएं घटती ही घटती हैं। साथ ही इन मुकाबलों में खिलाडिय़ों का आपस में लड़ जाना तो दूसरी ही कहानी लिखता है।
 
8. बॉक्सिंग
इस खेल में लगातार पडऩे वाले मुक्के कईयों की जान तक ले लेते हैं। कई जगह जहां पैसों की बोलियां लगती हैं वहां मुक्केबाज हेलमेट व ग्लव्स के बिना खेलते हैं। जहां पैसे लगे हों वहां यह खेल खासा हिंसक हो जाता है। और लोगों की जान भी चली जाती है।
 
9. बुजाक्सी
बुजाक्सी को बकरी घसीटना भी कहा जा सकता है। इसे खेलने वाले सारे खिलाड़ी किसी बकरी को ख़ुद की ओर खींचते हैं। इसके खिलाड़ी ख़ुद घोड़े पर बैठे होते हैं।
 
10. हर्लिंग
हर्लिंग नामक खेल की शुरुआत आयरलैंड से हुई थी। इस खेल को सबसे तेज खेलों में शुमार कहा जाता है। इस फुटबॉल और हॉकी का सम्मिश्रण कहा जाता है। इसमें खिलाड़ी कोई सुरक्षात्मक हेलमेट व कपड़े नहीं पहनते जिसकी वजह से वे हमेशा खतरे मे रहते हैं।
 
Advertising