अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर पहलगाम पहुंचे राज्यपाल, कैंपों का लिया जायजा

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2017 - 05:41 PM (IST)

पहलगाम : अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक इंतजाम को पुख्ता बनाया जा रहा है। इसी के तहत राज्यपाल एवं शाइन बोर्ड के चेयरमैन एनएन वोहरा ने चंद्रबनी नुवान और शेषनाग बेस कैम्प पहलगाम में अमरनाथ यात्रा में दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और सिक्योरिटी के पुख्ता प्रबंधों को देखा। आगामी 29 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है जिसको लेकर गवर्नर जगह-जगह यात्रा के प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं ताकि यात्रियों को कोई परेशानी ना उठानी पड़े।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News