छात्रों के सामने झुका विश्वविद्यालय प्रशासन

Friday, Aug 28, 2015 - 12:52 AM (IST)

सोनीपत : पिछले 2 दिनों से मांगों को लेकर मुरथल यूनिवर्सिटी व ए.बी.वी.पी. कार्यकत्र्ताओं के बीच में चल रहा विवाद वीरवार को समाप्त हो गया। दोनों पक्षों के बीच चली कई घंटों की बैठक के बाद यूनिवॢसटी प्रशासन ने विद्याॢथयों की अधिकतर मांगें मान ली जिसके बाद विद्याॢथयों की हड़ताल भी समाप्त कर दी गई। गौरतलब है कि बुधवार को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर ए.बी.वी.पी. कार्यकत्र्ताओं व यूनिवॢसटी प्रशासन के बीच विवाद पैदा हो गया था। 
 
मांगों को लेकर ए.बी.वी.पी. कार्यकर्ताओं ने हड़ताल का आह्वान किया था, वहीं उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर बदसलूकी करने के आरोप भी लगाए थे। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ए.बी.वी.पी. कार्यकत्र्ताओं पर विश्वविद्यालय में अशांति फैलाने, पढ़ाई को प्रभावित करने के आरोप लगाए। कार्यकत्र्ताओं की हड़ताल वीरवार को भी जारी थी परंतु दोनों पक्षों के बीच कई घंटों की बातचीत के बाद समझौता हो गया।
Advertising