आयरन की गोली खाने से 15 छात्रायें अस्वस्थ

Tuesday, Feb 19, 2019 - 04:18 PM (IST)

अलवर: राजस्थान में अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र में आज एक विद्यालय में आयरन की गोली खाने से करीब 15 छात्रायें अस्वस्थ हो गईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

 

छात्राओं के परिजनों ने बताया कि टहला क्षेत्र में मल्लाना गांव में एकलव्य मॉडल रेजिडेंस स्कूल में छात्राओं को वार्डन किरण देवी मीणा की तरफ से आयरन की गोलियां दी गईं थीं। आयरन की गोली सभी छात्राओं ने ली, उसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद सभी छात्राओं के पेट में दर्द होने लगा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं को राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां से सात छात्राओं की ज्यादा तबीयत बिगडऩे से अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भेजा दिया गया जबकि आठ छात्राओं को राजगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   उधर वार्डन किरण मीणा ने बताया कि सभी छात्राओं को आयरन की दवाई दी थी। उसके बाद उनकी अचानक तबियत खराब हो गयी। उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  

pooja

Advertising