राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारी एकजुट

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2015 - 01:22 AM (IST)

नारनौल (संतोष): देश की तमाम केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी संघों की फै डरेशन के आह्वान पर 2 सितम्बर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी भाग लेंगे। यह फैसला सिविल अस्पताल में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता रमेश भाटी ने की। कर्मचारी नेता मुख्य संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल, प्रैस सचिव वजीर सिंह, आडिटर रत्न जिंदल एवं केंद्रीय कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह बोयत ने बताया कि केंद्र सरकार निजीकरण की नीतियों को तेजी से लागू कर रही है। 
 
श्रम कानूनों में संशोधन करके उन्हें पूंजीपतियों के लिए सरल बनाए जा रहा है। प्रदेश की सरकार ने चुनाव से पहले कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, पंजाब के समान वेतनमान देने, कैशलैस मैडीकल सुविधा देने का वायदा किया था। सत्तासीन होने के बाद कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से घटाकर 58 साल कर दी। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए बनाई गई नीति पर रोक लगा दी।
 
डंगवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न प्रकार के कर्मियों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। इनको एन.एच.एम. में कार्यरत एम.पी.एच.डब्ल्यू. महिला एवं पुरुषों, नॄसग स्टाफ, मलेरिया विभाग में कार्यरत स्प्रे कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने की बजाए नौकरी से बाहर किया जा रहा है। कच्चे कर्मियों को न्यूनतम वेतन 15,000  रुपए नहीं दिया जा रहा है। ई.एस.आई., पी.एफ. की सुविधा नहीं दी जा रही है। लिपिक कर्मियों को पंजाब के समान वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। 
 
बैठक को जिला प्रधान महेंद्र यादव, जिला सचिव राजपाल यादव, उप-प्रधान कौशल यादव, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के प्रधान शीतलदास, महेंद्र संगेलिया, कृष्ण भाटी, रमेश भाटी, हरकेश इत्यादि ने सम्बोधित किया। इसी प्रकार आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता सहायिका यूनियन हरियाणा व मिड-डे मील कार्यकत्र्ताओं की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंच के महासचिव मास्टर सूबे सिंह की अध्यक्षता में चितवन वाटिका में सम्पन्न हुई।
 
 बैठक को सम्बोधित करते जिला प्रधान कृष्णा ने कहा कि मंच आल इंडिया यू.टी.यू.सी. से जुड़े जिले के सभी संगठन चितवन वाटिका में 2 सितम्बर को सुबह 10 बजे एकत्रित होंगे तथा केन्द्र व राज्य की दूसरी यूनियनों के साथ मिलकर अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए शहर में प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव डाला जाएगा। इस प्रदर्शन में ग्रामीण चौकीदार ग्रामीण सफाई कर्मचारी, मिड-डे मील कार्यकत्र्ता, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता सहायिका, भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी भाग लेंगे। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News