फीस वृद्धि को लेकर छात्र भूख हड़ताल पर बैठे

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2015 - 12:10 AM (IST)

महेन्द्रगढ़ (दिनेश): हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय जांट पाली द्वारा छात्रावास के शुल्क में की गई वृद्धि को वापस करवाने के लिए चल रहे आंदोलन के दूसरे दिन विश्वविद्यालय परिसर में छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। छात्रों ने फीस वृद्धि को वापस करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। निरंजन, मनोज, शीतल, भावना, अंशु, सतीश, राजकुमार, कंचन, मनीषा, विशाल आदि छात्र-छात्राओं के साथ लगभग 50 छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गए। 
 
छात्रों ने बताया कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय पिछड़े एवं सामान्य वर्ग के विद्याॢथयों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाने के उद्देश्य से खोले गए हैं। ऐसे में अत्यधिक शुल्क वृद्धि पूर्णतया छात्र विरोधी निर्णय है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित अन्य केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में छात्रावास का शुल्क बहुत कम है। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु केन्द्रीय विश्वविद्यालय में 3000 फीस एवं 2000 सिक्योरिटी राशि वाॢषक है। 
 
इसी तरह राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय में 4880 रुपए वाॢषक है। झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी सहित 4400 रुपए है। कर्नाटक केन्द्रीय विश्वविद्यालय में 5000 रुपए वाॢषक है। छात्रों ने बताया कि छात्रावास की शुल्क वृद्धि एवं पूर्व पंजीकृत शोधाॢथयों के लिए लागू वाॢषक शुल्क पूर्णतया वापस लेने पर भी वे भूख हड़ताल वापस लेंगे। उन्होंने बताया कि उनके परिजन गरीब होने के कारण एकदम वृद्धि की गई छात्रावास के शुल्क की अदायगी करने में असमर्थ हैं। इसलिए वे मजबूरी में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News