लार्सन एंड टूब्रो की इकाई को मिला 705 करोड़ रुपए का आर्डर

Monday, Mar 27, 2017 - 12:39 PM (IST)

नई दिल्लीः इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) की निर्माण इकाई ने 705 करोड़ रुपए मूल्य के आर्डर हासिल किया है। एल एंड टी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी की निर्माण इकाई के जल शोधन कारोबार को 705 करोड़ रुपए का आर्डर मिला है।  

कंपनी को यह परियोजना तंजानिया के जल एवं सिंचाई मंत्रालय से मिला है। इस परियोजना का क्रियान्वयन एल एंड टी श्रीराम ईपीसी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से करेगी। 

Advertising