अशोका बिल्डकॉन को सड़क बनाने का 448 करोड़ रुपए का ठेका

Wednesday, Mar 21, 2018 - 01:56 PM (IST)

नई दिल्लीः राजमार्ग निर्माण क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख कंपनी अशोका बिल्डकॉन को महाराष्ट्र में एक सड़क बनाने का ठेका मिला है। कंपनी ने इसके लिए 448 करोड़ रुपए की सबसे न्यूनतम बोली लगाई थी।

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसने महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में अपनी बोली जमा कराई थी। इस परियोजना के तहत कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 753 जे के जलगांव- भदगांव खंड और भदगांव- चालिसगांव खंड का उन्नयन करेगी। इन दोनों परियोजनाओं के लिए कंपनी ने 447.51 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी।  

Punjab Kesari

Advertising