अापकी भी लव मैरिज होने जा रही है तो...! (pics)

Sunday, Jul 03, 2016 - 05:33 PM (IST)

लव मैरिज सुनने में तो बहुत अच्छा लगता है लेकिन यह मैरिज ही बाद में गले का फंदा बन जाती हैं। एक शोध के अनुसार लव मैरिज करने वाले 80 फीसदी लोगों का रिश्ता कुछ समय बीतने के बाद खत्म हो जाता हैं लेकिन एेसा भी नहीं की यह प्रेम विवाह सफल नहीं होते। असल में लोग कुछ गलतियां एेसी कर देते है जो उनके रिश्ते को टूटने पर मजबूर कर देती हैं।तो अाइए जानते है क्या है एेसी गलतियां...
 
 
1. ज्यादातर लोग लव मैरिज के बाद बदल जाते हैं क्योंकि जब आप प्यार में होते हैं तो आपका नेचर अलग तरह का होता है और शादी के बाद थोड़ा अलग हो जाता है जिसके कारण समस्याए आने लगती हैं।
 
2. लव मैरिज से पहले लड़का लड़की को बाहर घूमाता है अौर रोज बाहर खाना खाते है लेकिन वहीँ दूसरी तरफ लव मैरिज के बाद ऐसा नहीं होता है जिससे पति-पत्नी के बीच अनबन हो जाती हैं।
 
3.प्यार में हर लड़का अपनी प्रेमिका का सभी कहना मानता है और वहीं लव मैरिज के बाद इसका उल्टा होना शुरू हो जाता है। तब मामला बिगड़ने लगता है।
 
4. लड़कियों को हमेशा एक इच्छा होती है कि मेरा प्रेमी अपनी माँ की सारी बात सुनने के साथ-साथ में भी सुने। वहीँ लड़की के मन में यह बात अाती है कि जब शादी नहीं हुई थी तब लड़के का स्वभाव अलग था।
 
5.लड़की की शिकायत रहती है कि तुम कहते थे कि तुम्हें ज्यादा काम नहीं करना पड़ेगा लेकिन अब घर की सारी जिम्मेदारी मेरे पर ही डाल दी है। यह सब बाते कुछ समय बाद बड़ी समस्या बन जाती है।
 
6. जिस लड़के के मां-बाप ने उसको सालों तक पाला, उनको वह लड़का तुरंत छोड़कर अलग हो जाएं एेसा भी तो नहीं हो सकता। जो लड़के ऐसा कर लेते हैं उनकी रिश्ता बचा रहता है।
 
7. लव मैरिज के बाद लड़के परेशान से रहने लगते हैं। असल में वह शादी के बाद रोज-रोज की नोक-झोक उनको सिर दर्द का कारण लगने लगता है।
 
8. प्यार के समय सभी को प्यार ही प्यार नजर आता था और मैरिज के बाद सब तबाह होता नजर आता है।
 
9. असल में बात एेसे होती है कि कुछ समय बाद लड़के या लड़की दोनों की ही रूचि आपस में कम होने लगती है। दोनों एक दूसरे से दूर होने से लगते हैं और इसी वजह से बात रिश्ता टूटने तक अा जाती हैं।
 
10. मैरिज से पहले सभी को लगता है कि प्यार से पेट भर जाएगा और शादी के बाद पता चलता है कि प्यार से पेट नहीं भरता है पेट भरने के लिए पैसे की ही जरूरत होती हैं।
Advertising