इस तरह के पुरुषों को पाना चाहती हैं महिलाएं (PICS)

Friday, Nov 27, 2015 - 05:16 PM (IST)

लड़कियां हमेशा से ऐसे पार्टनर की खोज में होती हैं जो सबसे खास और व्यक्तित्व में थोड़ा हटके हो। पुरुषों की ड्रैंसिंग सेंस, उनका नेचर लड़कियों को खासा इम्प्रेस करता है। 

1. पुरुषों का लुक

यह बात तो आप भी अच्छी तरह जानते होंगे कि आपके पहरावे औऱ स्टाइल से ही आपकी लाइफस्टाइल के बारे में पता चलता है। अगर आप लड़की को इंम्प्रेस करना चाहते हैं तो अपनी लुक को बदलिए क्योंकि कई लोगों के बीच में आपका अलग लुक आपको खास बनाएगा। 

2. माचो लुक

महिलाओं को पुरुषों का माचो लुक भी बहुत भाता है। अगर आपका लुक माचो मैन की तरह है तो आसानी से लोगों के बीच में आप किसी महिला को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं।

3. डिसेंट कपड़े पहने वाले आदमी

आदमी का व्यक्तित्व उसके कपड़े में भी दिखाई देता है। अगर आपका सभ्य पुरुष की तरह कपड़े पहनते हैं तो आसानी से लड़की पट सकती है।

4. क्‍लीन शेव्‍ड

महिलाओं को क्‍लीन शेव वाले पुरुष भी बहुत पसंद होते हैं, क्‍लीन शेव वाले व्‍यक्तियों को जेंटलमैन भी माना जाता है तो अगर आप किसी महफिल में लड़कियों का दिल जीतना चाहते हैं तो अगली बार अपनी शेव करके जाइए लेकिन अगर आप थोड़ी थोड़ी दाढ़ी भी रखेंगे तो चलेगा।  

5. फिट बॉडी

फिट बॉडी किसे पसंद नहीं होती। हर लड़की की यहीं इच्छा होती है कि उसके सपनों का राजकुमार एकदम फिट एंड फाइन हो। शरीर फिट होगा तो बीमारियां भी आपसे दूर रहेंगी और लड़कियां भी आपके बॉडी की कायल हो जाएगी।

6. चश्‍में से निखारे सुंदरता

अगर आपके चेहरे पर गॉगल लगाने के बाद आपकी सुंदरता में निखार आता है। यह आपको कई लोगों में अलग पहचान भी देता है, आपके इस अंदाज की कायल महिलायें भी हो सकती हैं।

7. हेयर स्‍टाइल

बाल न केवल महिलाओं के बल्कि पुरुषों की सुंदरता में भी चार चांद लगा देते हैं। महिलाओं को विभिन्न प्रकार के हेयर स्‍टाइल वाले पुरुष भी अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। तो इस बार अगर आप भी किसी महिला को अपनी तरफ आ‍कर्षित करना चाहते हैं तो अपनी हेयर स्‍टाइल पर ध्‍यान दीजिए।

8. सफाई पर ध्‍यान

महिलाओं को वे पुरुष अधिक पसंद आते हैं जो अपने शरीर की सफाई पर ध्‍यान देते हैं, यानी अगर आप हजारों में किसी महिला को इंप्रेस करना चाहते हैं तो शरीर को साफ सुथरा रखें। अच्‍छी सुगंध वाला परफ्यूम भी लगाएं।

Advertising