लड़की पटाने के चक्कर में ये बेवकूफियां करते हैं लड़के (PICS)
punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2015 - 02:31 PM (IST)

लड़कियों को पटाने के चक्कर में लड़के पुराने जमाने से ही ऊट-पटांग तरकीबें लगाते आ रहे हैं। हर किसी लड़के के जीवन में ऐसा पल जरूर आता है जब वह किसी न किसी लड़की को प्रभावित करने की कोशिश में लगा रहता है। इसी उतावलेपन और लड़की को खुश करने के चक्कर में वह अपना मजाक उड़वा बैठते हैं।
हम आपको ऐसी ही कुछ बेवकूफियां बता रहे हैं जो कि अक्सर लड़के-लड़कियों के सामने करते हैं।
1. दिखावाः लड़की को पटाने के लिए कई लड़के दिखावा करते हैं लेकिन समझदार लड़कियां इसे पहले ही समझ लेती हैं कि ये तो सिर्फ झिछोरापन है, जिससे आप उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं।
2. पहनावाः कई लड़के भद्दे और ऊटं-पटांग कपड़े पहन कर लड़की को रिझाने की कोशिश करते हैं लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं होती अगर वह आपको दिल से पसंद करती हैं तो आपके कपड़ों से उसे कोई लेना-देना नहीं।
3. झूठी ताकत दिखानाः कई बार आप लड़की पटाने के चक्कर में आप अपनी झूठी ताकत दिखाने के लिए किसी को लड़ने के लिए चैलेंज करते हो लेकिन हर बार ये चीजें काम नहीं आती। फिल्मों में ये तरीके चलते हैं लेकिन वास्तविक जीवन में ऐसा करने वालों को झगड़ालू समझा जाता है।
4. बस से बाहर वाले काम करनाः यदि आप शराब नहीं पीते हैं या आपको सूट नहीं करती है तो फिर क्या जरूरत है आपको ऐसा करने की और बाद में उल्टियाँ करने की।
5. एक्टिंगः यह हर जगह काम नहीं आता। बार-बार फोन को देखकर अपने आपको व्यस्त दिखाने की या किसी और काम में लगना। ऐसा करने से बनती बात बिगड़ सकती है।
6. अपने अंदर का कुक दिखानाः वैसे तो लड़कियों को अच्छा खाना बनाने वाले लड़के पसंद होते हैं, पर बदबूदार और बेस्वाद डिश बनाकर अपनी इज्जत की धज्जियां मत उड़वाएं।
7. हंसमुख रहेंः लड़कियों को मजाकियां लड़के पसंद होते हैं। ये सच है, बेशक उन्हें हंसाएं पर अपनी हंसी ना बनवाए।
8. हर बार यहीं कहना, मुझे सिर्फ तुम पसंद होः यदि आप ऐसा कर रहे हैं तो अपना झूठ बड़ी समझदारी से बोलें, कहीं लेने के देने ना पड़ जाएं।